Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Wonders

जयंती विशेषः कलाम के अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कमाल कर गए मोदी

जयंती विशेषः कलाम के अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कमाल कर गए मोदी

अवर्गीकृत
- मुकुंद भारत आज (2022) दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह मील का पत्थर है। इससे बड़ी लकीर खींच पाना फिलहाल किसी के लिए भी मुश्किल है। इस पर मीन-मेख निकालने वाले भले ही चाहे जो कहें पर यह स्वप्न देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आंखों ने मृत्यु से कुछ माह पहले साल 2015 में 'बियॉन्ड 2020' में देख लिया था। 'बियॉन्ड 2020' उनकी लिखी चर्चित किताब है। इसमें उन्होंने देश की प्रगति का आकलन किया था। कलाम को पक्का यकीन था कि युवा पीढ़ी के दम से भारत 2020 तक विकसित देश बन जाएगा। यही नहींए 2020 तक भारत विश्व की चार बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा और देश की प्रति व्यक्ति आय 1,540 डॉलर होगी। इसलिए यह किताब मौजूं भी है। अगर दुनिया और देश में कोरोना ने कोहराम न मचाया होता तो यकीन मानिये भारत यह करिश्मा 2020 में जरूर दिखा देता। इस उपलब्धि में प्रधानमंत्री नरेन्द...