Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: won silver

एशियाई खेल : भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जीता रजत

एशियाई खेल : भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जीता रजत

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय टीम (Indian team) ने सोमवार को चल रहे एशियाई खेलों (Asian Games) में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा (mixed relay event) में रजत पदक (Won silver medal) जीता। भारत शुरुआत में तीसरे स्थान पर था, लेकिन श्रीलंकाई टीम को लेन उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया और भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया। मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने 3:14.34 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता। बहरीन ने 3:14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 3:24.85 सेकेंड के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। इस बीच, भारतीय एथलीट एंसी सोजन एडापिल्ली ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता। अपने पांचवें प्रयास में, उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 6.63 मीटर दर्ज किया और पोडियम फिनिश हासिल की। चीन की शिकी जिओंग...

शतरंज ओलंपियाड :उज्बेकिस्तान ने ओपन वर्ग में जीता स्वर्ण, भारत-2 टीम ने जीता रजत

खेल
चेन्नई। उज्बेकिस्तान की टीम (Uzbekistan team) ने यहां आयोजित 44वें शतरंज ओलंपियाड (44th Chess Olympiad) के ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है, जबकि आर्मेनिया और भारत-2 की टीम (Armenia and India 2 team) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने उक्त जानकारी दी। महिला वर्ग में यूक्रेन ने स्वर्ण, जॉर्जिया ने रजत पदक जीता, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत-1 को कांस्य से संतोष करना पड़ा। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के पास बोर्ड पुरस्कारों की भरमार है। युवा खिलाड़ियों से बनी 11वीं वरीयता प्राप्त भारत-2 टीम ने जर्मनी के खिलाफ 11वें और अंतिम दौर में 3-1 से जीत हासिल की, जिसमें जीएम डी. गुकेश और आर. प्रज्ञानानंद ने अपने विरोधियों के साथ अंक बांटे, जबकि जीएम निहाल सरीन और रौनक साधवानी ने जीत हासिल की। ओपन सेक्शन के अंतिम दौर में, उज्बेकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ 2.5-1....

राष्ट्रमंडल खेल : ट्रिंपल जंप में भारत ने रचा इतिहास, एल्डहॉस पॉल ने स्वर्ण और अबदुल्ला ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में रविवार को ट्रिंपल जंप में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलीट्स (Indian athletes) एल्डहॉस पॉल (Aldhaus Paul ) और अबदुल्ला अबूबैकर (Abdullah Abubacker) ने ट्रिपल जंप में पहले दो स्थान हासिल कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ ही स्वर्ण पर कब्जा किया तो, वहीं, अबदुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की। पॉल सीडब्ल्यूजी इवेंट में 17 मीटर क्लियर करने वाले पहले जम्पर बने, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) की छलांग लगाई। पॉल यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हों...

राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय एथलीटों ने दिखाया दम, प्रियंका और अविनाश ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत (India in athletics) के लिए शानदार दिन रहा। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए तो वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम (Indian four men's team in lawn bowls) ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। तो जैस्मीन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्य...

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

खेल
बर्मिंघम। भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने रविवार तड़के (भारतीय समयानुसार) बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में 202 किग्रा की संयुक्त लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता। महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में बिंद्यारानी देवी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 81 किग्रा भार उठाया। अपने दूसरे प्रयास में बिंद्यारानी ने बिना पसीना बहाए 84 किग्रा भार उठाया। स्नैच श्रेणी के अपने अंतिम प्रयास में बिंद्यारानी ने अपने तीसरे प्रयास में 86 किग्रा भार उठाया। क्लीन एंड जर्क लिफ्ट वर्ग में उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 116 किग्रा भार उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीता। यह इन खेलों में भारत का चौथा पदक है। नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके ओलारिनोय ने कुल 203 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले दिन में सैखोम मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 20...