Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: won gold

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: सचिन खिलारी ने शॉट पुट एफ46 वर्ग में जीता स्वर्ण

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: सचिन खिलारी ने शॉट पुट एफ46 वर्ग में जीता स्वर्ण

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) के सचिन सरजेराव खिलारी (Sachin Sarjerao Khilari) ने बुधवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Para Athletics Championship) में एशियाई रिकॉर्ड (Asian record) के साथ पुरुषों के शॉट पुट एफ46 वर्ग (Men's shot put F46 category) में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया। सचिन ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी स्वर्ण जीता था।   सचिन ने पिछले साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बनाए गए 16.21 मीटर के अपने एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए लोहे की गेंद को 16.30 मीटर की दूरी तक फेंका। भारत के पास अब 11 पदक हैं, जिनमें से पांच स्वर्ण हैं। इसी के साथ भारत ने पेरिस में 2023 संस्करण में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 10 (3 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) को पीछे छोड़ दिया। अभी प्रतियोगिता के तीन दिन बाकी हैं और भारत के पास स्वर्ण सहित कुछ और ...
भारोत्तोलन: दीपाली गुरसाले और प्रशांत कोली ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता स्वर्ण

भारोत्तोलन: दीपाली गुरसाले और प्रशांत कोली ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता स्वर्ण

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। महाराष्ट्र (Maharashtra) की दीपाली गुरसाले (Deepali Gursale) ने यहाँ गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों (37th National Games) में भारोत्तोलन में महिलाओं के 45 किलोग्राम वर्ग (women's 45 kg category in weightlifting) में स्नैच और टोटल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (Broke National record) तोड़ दिया, जबकि सर्विसेज स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (एसएससीबी) के प्रशांत कोली (Prashant Koli) ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड (Broke National record) तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारोत्तोलन यहां कैम्पल स्पोर्ट्स विलेज, पंजिम में खेला जा रहा है। चंद्रिका तरफदार ने 45 किलोग्राम वर्ग में क्लीन एंड जर्क राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक हासिल किया। तेलंगाना की टी. प्रिया दर्शिनी ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपाली ने कोमल कोहर का 74 किलोग्राम का स्नैच रिकॉर्ड और झिल्ली ड...
Para Asian Games: भारत के अंकुर धामा ने पुरुषों की 5000M टी11 स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Para Asian Games: भारत के अंकुर धामा ने पुरुषों की 5000M टी11 स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू (Hangzhou)। हांगझू में चल रहे पैरा एशियाई खेलों (Para Asian Games) में भारतीय दल (Indian team) के लिए पदकों की बारिश हो रही है। सोमवार को पैरा-एथलीट अंकुर धामा (Para-athlete Ankur Dhama) ने पुरुषों की 5000 मीटर टी11 फाइनल (5000m t11 final) में स्वर्ण पदक (gold medal) जीतकर देश को गौरवान्वित किया। अंकुर ने 16:37.29 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक 17:18.74 मिनट के समय के साथ क्रिगिस्तान के अब्दुवली को मिला। इस स्पर्धा में कांस्य पदक शामिल नहीं था, हांगकांग ली चुन फाई को 18:41.40 मिनट के समय के साथ अंतिम स्थान मिला। भारत के अब तक इस स्पर्धा में छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक हो गए हैं। भारत ने इनमें से 11 पदक एथलेटिक्स में ही हासिल किए हैं, जिनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। 2018 में इंडोनेशिया में हुए पिछले पैरा एशियाई खेल...
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपना नाम किया। एशियाई खेलों में भारत का यह 22वां स्वर्ण पदक था। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो (32वें और 59वें मिनट), मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) ने 1-1 गोल किया। इस मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक शुरुआत की, फलस्वरूप पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में आया, जब मैच के 25वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया और मैच के 32वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टीकॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 36वें मिनट में अमित रोहिद...
एशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

एशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू। दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के अजमान बिनती और सियाफिक बिन मोहम्मद के खिलाफ 11-10,11-10 से रोमांचक जीत दर्ज की। आधे घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में भारतीय टीम ने सीधे गेम में बाजी मारी। दूसरे गेम में एक समय दीपिका और हरिंदर छह अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने लगातार कई अंक लेकर स्कोर 10-9 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन भारतीयों ने दो अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एशियाड के इस संस्करण में यह भारत का 20वां स्वर्ण है और देश कुल 83 पदकों (20 स्वर्ण, 31 रजत, 32 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। आज बाद में सौरव घोषाल पुरुष एकल फाइनल में मलेशिया के इयान यो एनजी से भिड़ेंगे।...
Asian Games: भारतीय टीम ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Asian Games: भारतीय टीम ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू (Hangzhou)। अनस मुहम्मद याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने बुधवार को पुरुषों की 4x400 मीटर रिले (Men's 4x400 meters relay) में एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत (India) के लिए 18वां स्वर्ण पदक (18th gold medal) जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने 3:01.58 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। कतर ने 3:02.05 सेकेंड के अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि श्रीलंका ने 3:02.55 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता और अपना नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। लेन उल्लंघन के कारण इराकी टीम को प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जब भारतीय चौकड़ी स्वर्ण के लिए लक्ष्य बना रही थी, तो मैदान के दूसरी ओर भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा और किशोर जेना एक बेहद आकर्षक पुरुष फाइनल में स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा ...
एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एथलेटिक्स में रविवार को भारत के पास एक और स्वर्ण पदक आया है। तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। हांगझोऊ के एशियाई खेलों में भारत का यह 13वां स्वर्ण पदक है। तजिंदरपाल ने पुरुषों के शॉटपुट फाइनल में 20.36 का थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तजिंदरपाल लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। तजिंदरपाल के पहले दो प्रयास फाउल रहे। फिर अपने तीसरे प्रयास में 19.21 मीटर थ्रो के साथ अगले दौर के लिए क्वॉलीफाई किया। इसके बाद तजिंदरपाल ने चौथा थ्रो 20.06 मीटर किया। पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। अंतिम प्रयास में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और 20.36 मीटर थ्रो कर मेंस शॉट...
एशियाई खेल शूटिंग: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता स्वर्ण

एशियाई खेल शूटिंग: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता स्वर्ण

खेल
महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पर साधा निशाना हांगझू (Hangzhou)। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, अखिल श्योराण, स्वप्निल कुसाले ने 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य 591 के साथ शीर्ष पर और स्वप्निल 591 के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय तिकड़ी ने 1769 का स्कोर किया, जो पिछले साल पेरू में अमेरिका द्वारा निर्धारि...
एशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

एशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि चीन ने 1733 अंकों के साथ रजत पदक जीता। वहीं वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता। सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो आज सुबह 9 बजे से शुरु होगा। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे। बता दें कि भारतीय निशानेबाज अब तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। वहीं भारतीय झोली में अब तक 24 पदक आ चुके हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।...