Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Won Bronze medal

Asian Games: भारतीय पहलवान किरण, सोनम और अमन ने जीता कांस्य पदक

Asian Games: भारतीय पहलवान किरण, सोनम और अमन ने जीता कांस्य पदक

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पहलवान (Indian wrestlers) किरण बिश्नोई (Kiran Bishnoi), सोनम मलिक (Sonam Malik) और अमन (Aman) ने शुक्रवार को एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। किरण ने महिलाओं की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल में मंगोलिया की अरियुंजरगा गनबत को 6-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं, अमन ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को हराकर कांस्य पदक जीता। 20 साल के अमन ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को 11-0 से हराया। इससे पहले सोनम ने महिलाओं की 62 किग्रा फ्रीस्टाइल में चीन की जिया लॉन्ग को 7-5 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बता दें कि अमन को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जापानी पहलवान तोशीहिरो हसेगावा के खिलाफ 10-12 से हार का सामना करना...
तीरंदाजी: भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व टीमों ने पेरिस विश्व कप में जीता कांस्य पदक

तीरंदाजी: भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व टीमों ने पेरिस विश्व कप में जीता कांस्य पदक

खेल
पेरिस (Paris)। भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व टीमों (Indian men's and women's recurve teams) ने पेरिस, फ्रांस (France) में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण 4 (Archery World Cup 2023 Stage 4) में अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक जीते। धीरज बोम्मदेवरा, अतानु दास और तुषार प्रभाकर शेल्के की रिकर्व पुरुष टीम ने गुरुवार को स्पेनिश तिकड़ी पाब्लो आचा, युन सांचेज़ और एंड्रेस टेमिनो को 6-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। स्पेन ने चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था, लेकिन भारतीय टीम अंततः पेरिस की परिस्थितियों में एक कदम आगे साबित हुई। भजन कौर, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की रिकर्व महिला टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में मेक्सिको की एलेजांद्रा वालेंसिया, एंजेला रुइज़ और ऐडा रोमन को 4-4 से बराबरी पर रहने के बाद शूट-ऑफ में हराया। मेक्सिको की तिकड़ी ने एक समय 4-0 की बढ़त बना ल...

राष्ट्रमंडल खेल महिला हॉकी : कप्तान सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जीता कांस्य पदक

खेल
बर्मिंघम। कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो सकी। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से 1 मिनट पहले, मैच के 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड की कप्तान ओलिविया मेरी ने बराबरी का गोल किया, हालांकि इस गोल को अवैध करार दिया गया और मध्यांतर तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखा। तीसरा क्वार्टर गोल ...