Tuesday, April 8"खबर जो असर करे"

Tag: women’s teams

खो खो विश्व कप 2025: भारत की पुरुष और महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन, नॉकआउट में पहुंचने के करीब

खो खो विश्व कप 2025: भारत की पुरुष और महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन, नॉकआउट में पहुंचने के करीब

खेल
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात खो खो विश्व कप 2025 का रोमांच चरम पर रहा, जब भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने ब्राजील को 64-34 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गई, जबकि महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 175-18 से हराकर इतिहास रच दिया। पुरुष टीम का प्रदर्शन: ब्राजील पर दबदबा भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने रणनीतिक कौशल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ब्राजील ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले टर्न में 16 अंक जुटाए, लेकिन भारत ने तुरंत वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टर्न 2 में भारतीय आक्रमण का जलवा भारतीय खिलाड़ियों रोकेसन सिंह, पबानी सबर और आदित्य गणपुले ने आक्रमण की कमान संभाली और दूसरे टर्न में भारत को 36 अंकों की बढ़त दिलाई। उनकी तेज़ी और सटीकता ने ब्राजील के डिफेंस...
भारतीय जूनियर पुरुष, महिला टीमों के कोच नियुक्त हुए हरमन क्रुइस

भारतीय जूनियर पुरुष, महिला टीमों के कोच नियुक्त हुए हरमन क्रुइस

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने मंगलवार को हरमन क्रुइस (Hermann Kruis) को भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों (Indian junior men's and women's hockey teams) का कोच नियुक्त (appointed coach) किया है, जिनके पास दो दशकों से अधिक का कोचिंग अनुभव है। भारत में अपने कार्यकाल के दौरान, वह इस साल के अंत में मलेशिया में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 और सैंटियागो में एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2023 से पहले भारतीय जूनियर पुरुष और महिला टीमों की तैयारियों की देखरेख करेंगे। नीदरलैंड के रहने वाले क्रुइस ने डेन बॉश लेडीज - जो कि नीदरलैंड स्थित एक क्लब है - के साथ उनके प्रमुख कोच के रूप में काम किया है और उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने लगातार आठ बार यूरोपीय कप जीता। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, " क्रुइस 2006 से 2008 के बीच नीदरल...
हॉकी इंडिया ने की भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए नए सहयोगी स्टाफ की घोषणा

हॉकी इंडिया ने की भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए नए सहयोगी स्टाफ की घोषणा

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों (Indian men's and women's hockey teams) के लिए नए सहयोगी स्टाफ की घोषणा (Announcement of new support staff) की है। रेट हल्केट और एलन टैन क्रमशः विश्लेषणात्मक कोच और वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे, जबकि जापान महिला हॉकी टीम के पूर्व मुख्य कोच एंथनी फेरी भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच का पद संभालेंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी ने इससे पहले क्रेग फुल्टन को पुरुषों की हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेट ने 2010 और 2018 के बीच 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2020 में, रेट नीदरलैंड महिला हॉकी टीम के सहायक कोच रहे थे। वह एफआईएच महिला प्रो लीग 20...