Monday, March 10"खबर जो असर करे"

Tag: Women’s National Hockey Championship

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: चौथे दिन उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ और केरल ने जीते अपने मैच

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: चौथे दिन उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ और केरल ने जीते अपने मैच

खेल
पंचकूला। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के चौथे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां हॉकी उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी चंडीगढ़ ने डिवीजन ‘बी’ में जीत दर्ज की, जबकि केरल हॉकी ने डिवीजन ‘सी’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। डिवीजन ‘बी’ के मुकाबलों में हॉकी उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को 1-0 से हराया। वर्तिका रावत (45’ मिनट) ने मैच का एकमात्र गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, छत्तीसगढ़ हॉकी ने दिल्ली हॉकी को 2-1 से शिकस्त दी। दिल्ली की सोनाली (8’ मिनट) ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन लीना कोसरे (22’ मिनट) और लहरे ममतेश्वरी (43’ मिनट) ने गोल दागकर छत्तीसगढ़ हॉकी को मुकाबला जिताया। तीसरे मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी हिमाचल को 4-1 के बड़े अंतर से हराया। मैच में चंडीगढ़ की सोनू (30’, 42’ मिनट) ने दो गोल किए, जबकि रवीना रानी (...