Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: ‘Women firefighters

‘महिला अग्निवीरों’ से और सशक्त हुई भारतीय नौसेना

‘महिला अग्निवीरों’ से और सशक्त हुई भारतीय नौसेना

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर नौसेना बल की उपलब्धियां और राष्ट्र में उनके योगदान का वर्णन जितना किया जाए, उतना कम होगा। आज भारत में ही नहीं, पूरे वर्ल्ड में हमारी नौसेना की वाहवाही होती है, क्योंकि वह दिनों दिन अपने नए-नए प्रयोगों से नित नई ऊंचाइयां छू रही है। इस कड़ी में अब एक और नया अध्याय जुड़ गया है। नौसेना में आधी आबादी ने दस्तक दे दी है। इसी सीजन में एक हजार ‘अग्निवीर महिला सैनिक’ नौसेना में शामिल हुई हैं जिससे इस टुकड़ी की न सिर्फ ताकत बढ़ी, बल्कि उनके अनुशासन कार्यान्वयन में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आना शुरू हुआ। आज ‘नौसेना दिवस’ है। इस बार ये दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अब महिलाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित हो गई है। नौसेना में पहली मर्तबा ‘नौसेनिक पोत’ पर महिला कमांडिंग अधिकारी को नियुक्त किया गया। सरकार का ये कदम निश्चित रूप से अकल्पनीय और सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण में भारत ने एक और कदम...