Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Women Empowerment

नमो ड्रोन दीदी: महिला सशक्तिकरण से प्रशस्त होता ग्रामीण समृद्धि का मार्ग

नमो ड्रोन दीदी: महिला सशक्तिकरण से प्रशस्त होता ग्रामीण समृद्धि का मार्ग

अवर्गीकृत
- डॉ. मनसुख मांडविया इसमें कोई संदेह नहीं कि महिला सशक्तिकरण एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की कुंजी है। यह सशक्तिकरण तब और अधिक उद्देश्यपूर्ण हो जाता है जब महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध होती हैं और ग्रामीण समृद्धि में योगदान देती हैं। नमो ड्रोन दीदी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों के साथ बातचीत के दौरान घोषित एक पहल है, उसका उद्देश्य कृषिगत प्रयोजनों के लिए किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने हेतु 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करना है। यह ग्रामीण समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करने की दिशा में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु तकनीकी नवाचार का उपयोग करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह बहुआयामी योजना हमारी कृषि पद्धतियों को आधुनिक बनाने और ग्रामीण महिलाओं के हाथों में अत्याधुनिक तक...
मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो रहा है महिला सशक्तिकरण का नया युग: CM शिवराज

मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो रहा है महिला सशक्तिकरण का नया युग: CM शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने सिवनी मालवा में विकास पर्व में 262 करोड़ से अधिक के कार्यों की दी सौगात भोपाल, 25 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को प्रतिमाह राशि प्रदान करने की नहीं बल्कि उनके सम्मान की योजना है। इससे बहनों के जीवन में बदलाव आ रहा है। महिला सशक्तिकरण का नया युग (women empowerment new era) प्रारंभ हो रहा है। बहनों के हित में सरकार द्वारा अनेक योजनाएँ संचालित हो रही हैं। बचपन में मैं देखता था कि महिलाओं के साथ भेदभाव होता था। तब से मेरे मन में महिलाओं के हित में कार्य करने की बहुत इच्छा थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) शुरू की। आज प्रदेश में 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी हैं। बेटी के शादी के लिए कन्या विवाह योजना शुरू की। मुख्यमंत्री चौहान मंग...
महिला सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : शिवराज

महिला सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- बहनों का मान-सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ाएगी लाड़ली बहना योजनाः मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में महिला सशक्तिकरण (women empowerment) के लिए सामाजिक क्रांति (social revolution) हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिसभर्ती में आरक्षण, आजीविका मिशन और संबल जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है जिससे न केवल महिलाओं का समग्र विकास होगा बल्कि समाज में उनका मान-सम्मान और आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बहनों को विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरित किये। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कन्या-पू...
संघ, समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण

संघ, समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्तिशाली राष्ट्र और समाज निर्माण की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करता है। इसमें आधी आबादी अर्थात महिलाओं का योगदान भी अपेक्षित है। संघ के तमाम अनुषांगिक संगठन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। इस बार विजय दशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने जिन प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख किया, उनमें नारी सशक्तिकरण का विषय प्रमुख रहा। समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री संतोष यादव ने इस पर गर्व महसूस किया। इस पावन मौके पर डॉ. मोहन भागवत ने मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा- भारत आज दुनिया में शक्ति और विश्वास दोनों में बड़ा है। लोग अपने परिवार से मातृशक्ति जागरुकता पर काम करें। तभी समूचे समाज की मातृशक्ति को संगठित किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिलाओं के प्रबोधन और सशक्तिकरण के साथ उ...