Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: wiped out

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद अखिलेश यादव बोले – लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद अखिलेश यादव बोले – लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

देश, राजनीति
कोलकाता (Kolkata)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक (two day executive meeting) के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Party President Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा (BJP) का सफाया करने के लिए हमने पूरी प्लानिंग और तैयारी कर ली है। इसमें सहयोग के लिए सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की हार का कारण बनेगी। भाजपा जो आज कर रही है, वही काम पहले अपने विरोधियों के साथ कांग्रेस किया करती थी, इसलिए जो हाल देश की जनता ने कांग्रेस का किया है वही भाजपा का भी होगा। देश में महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सपा इस बार अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। दो दिवसीय बैठक में निर्णय...