Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: why stopped

केजरीवाल को क्यों रोका हुआ है?

केजरीवाल को क्यों रोका हुआ है?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विदेश जाने से केंद्र सरकार ने रोक रखा है। पिछले सवा महीने से उनकी अर्जी उप राज्यपाल के दफ्तर में अटकी पड़ी है। पहले उन्हें उप राज्यपाल की अनुमति लेनी पड़ेगी और फिर विदेश मंत्रालय की। किसी भी मुख्यमंत्री को यह अर्जी क्यों लगानी पड़ती है? क्या वह कोई अपराध करके देश से पलायन की फिराक में है? क्या वह विदेश में जाकर भारत की कोई बदनामी करनेवाला है? क्या वह देश के दुश्मनों के साथ विदेश में कोई साजिश रचने वाला है? क्या वह अपने कालेधन को छिपाने की वहां कोई कोशिश करेगा? आज तक किसी मुख्यमंत्री पर इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा। स्वयं नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कई देशों में जाते रहे। कांग्रेस की केंद्रीय सरकार ने उनकी विदेश यात्राओं में कभी कोई टांग नहीं अड़ाई। तो अब उनकी सरकार ने केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा पर चुप्पी क्यों सा...