Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Weightlifter Vidya Devi

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

खेल
बर्मिंघम। भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने रविवार तड़के (भारतीय समयानुसार) बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में 202 किग्रा की संयुक्त लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता। महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में बिंद्यारानी देवी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 81 किग्रा भार उठाया। अपने दूसरे प्रयास में बिंद्यारानी ने बिना पसीना बहाए 84 किग्रा भार उठाया। स्नैच श्रेणी के अपने अंतिम प्रयास में बिंद्यारानी ने अपने तीसरे प्रयास में 86 किग्रा भार उठाया। क्लीन एंड जर्क लिफ्ट वर्ग में उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 116 किग्रा भार उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीता। यह इन खेलों में भारत का चौथा पदक है। नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके ओलारिनोय ने कुल 203 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले दिन में सैखोम मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 20...