Monday, September 23"खबर जो असर करे"

Tag: water structures

शासकीय तालाब और जल-संरचनाओं पर पहला हक मछुआरों काः मुख्यमंत्री चौहान

शासकीय तालाब और जल-संरचनाओं पर पहला हक मछुआरों काः मुख्यमंत्री चौहान

देश, मध्य प्रदेश
- केवट जयंती कार्यकम में बोले शिवराज- केवट समाज की उन्नति में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम और मैया सीता को निषादराज केवट ने गंगा पार लगाया था। केवट की श्रीराम के प्रति असीम श्रद्धा और भक्ति थी। निषादराज भारतीय समाज के लिए भगवान से कम नहीं है। केवट समाज सरल, मेहनती और साहसी समाज है। केवट समाज ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को धूल चटा दी थी। उन्होंने कहा कि केवट समाज की प्रगति विकास और उन्नति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मिलकर सब साथ चलेंगे। पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर केवट जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, पिंटू केवट, राकेश बाथम, प्रेमलाल वर्मन, राजू बाथम, महेश केवट सहित अन्य पदाधिकारी ...