Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: water level

बढ़ते तापमान की बड़ी चुनौती

बढ़ते तापमान की बड़ी चुनौती

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा यदि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की माने तो बढ़ते तापमान का असर आने वाले दिनों में तेजी से देखा जाएगा। संभावना तो यहां तक व्यक्त की जा रही है कि यही हालात रहे तो जीवन-दायिनी गंगा-यमुना नदी का जलस्तर गिर सकता है। हालात यहां तक हो सकते हैं कि गंगा-यमुना के बहाव क्षेत्र में तेजी से पानी का स्तर कम हो जाए। यहां तक कि इस क्षेत्र में पानी का संकट हो सकता है। यह चेतावनी आज की नहीं हैं अपितु भू-वैज्ञानिकों और पर्यावरणविद लंबे समय से दे रहे हैं। प्रकृति भी लगातार डेढ़-दो दशक से चेता रही है पर हम उसकी अनदेखी कर रहे हैं। आज हिमालय क्षेत्र भूगर्भीय हलचल का केंद्र बनता जा रहा है। गत दशकों में हिमालय पर्वतमाला शृंखला में सर्वाधिक हलचल देखने को मिली है। साल में एक-दो नहीं अपितु आये दिन धरती हिलने लगी है। भूस्खलन होने लगे हैं। साल में एक-दो बड़े भूस...