Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: ‘water’ air

‘जल’वायु की आग, भारत और धुआं-धुआं दुनिया

‘जल’वायु की आग, भारत और धुआं-धुआं दुनिया

अवर्गीकृत
- मुकुंद इस समय मिस्र के शर्म-अल-शेख में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में दुनिया जलवायु परिवर्तन के खतरों पर चर्चा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने संसार को चेताया है। उनके आगाह करने में भविष्य की पीड़ा है। वो जब यह कहते हैं- जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया नरक के हाइवे और पैर एक्सेलरेटर पर हैं, तो सहसा यकीन नहीं होता पर जिस्म थर्रा जाता है। क्योंकि इस पर अब तक के अध्ययन और निष्कर्ष भयावह हैं। उन्होंने कहा-अपनी जिंदगी की जंग हम तेजी से हार रहे हैं। हमारे पास यह आखिरी मौका है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस संकट से बचा सकें। अब कोई विकल्प शेष नहीं है। या तो सहयोग करें या नरक में जलें। अब यह साफ हो चुका है कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले देश चीन और अमेरिका हैं। उन्होंने इस दोनों देशों से कहा है कि वे उत्सर्जन में कमी लाएं और मिलकर मानवता को नष्ट होने...