Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: wait

22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार, सारी दुनिया हुई राममय

22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार, सारी दुनिया हुई राममय

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा कई सप्ताह से पूरा विश्व उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहा है। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश हों या फिर यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या जर्मनी से जापान तक सभी राममय हो रहे हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर से लेकर यूरोप के एफिल टावर तक देखने को मिलेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 21 जनवरी को ‘रामरथ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे यूरोप से हजारों लोग भाग लेंगे। इतना ही नहीं, एफिल टावर के पास भव्य उत्सव भी मनाया जाएगा। इसी तरह अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। नॉर्थ अमेरिका से लेकर कनाडा तक के मंदिरों में पूजन और दीपोत्सव किया जाएगा। अमेरिका में कैलिफोर्निया के साथ ही वाशिंगटन, शिकागो और अन्य शहरों में ...