Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Vinesh

जाटलैंड में श्वेता के जरिये कांग्रेस को विनेश से आस

जाटलैंड में श्वेता के जरिये कांग्रेस को विनेश से आस

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर कुश्ती का कितना दबदबा इस मर्तबा हरियाणा विधानसभा चुनाव में रहेगा? इसको लेकर तो चर्चाएं आम हैं ही, लेकिन एक और कारण है जिसके चलते मौजूदा चुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। जाट लैंड के नाम से विख्यात हरियाणा में इस बार चुनावी मुद्दे एकाध नहीं, बल्कि बहुतेरे हैं। कुश्ती की किचकिच, बृजभूषण सिंह और विनेश फोगाट के बीच चिंगारी की भांति भड़कता प्रकरण, जाट आंदोलन, किसान मूवमेंट, चुनाव से पहले नेताओं द्वारा दलबदल, आपसी खींचतान के इतर एक ऐसा अलहदा और नया रौचक मुद्दा उभरा हुआ है। मुद्दा किसी सियासी खिलाड़ी से नहीं, बल्कि घुड़सवार खिलाड़ी से वास्ता रखता है। किरदार का नाम है श्वेता मिर्धा। श्वेता के अचानक सियासत में कूदने से राजनीतिक समीकरण अपने आप बदल गए हैं। श्वेता की आमद ने जहां कांग्रेस में नई जान फूंकी है, तो वहीं भाजपा के चुनावी गणित-भूगोल की ऐसी की तैसी कर दी है। श्वेता मिर्धा ...

राष्ट्रमंडल खेल : कुश्ती में विनेश ने जीता पांचवां स्वर्ण, पूजा को कांस्य

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में कुश्ती स्पर्धा में भारत (India) का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। शनिवार को रवि दहिया के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट (Female wrestler Vinesh Phogat) ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ महिला पहलवान विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक भी लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था। विनेश के अलावा पूजा गहलोत ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन...