Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Vijay Bronze medal

राष्ट्रमंडल खेल: जूडो में भारत ने जीते दो पदक, सुशीला ने सिल्वर और विजय ने दिलाया ब्रांज मेडल

खेल
बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 (2022 Birmingham Commonwealth Games)) का चौथा दिन भी भारत (India) के लिए सफलता लाने वाला रहा। दिन में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन रात होने पर भारत ने दो मेडल (two medals) जीतकर दिन को खास बना दिया है। जूडो में भारत को दो मेडल मिले हैं जिसमें से एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है। जूडो जैसे खेल में भारत को मेडल मिलना काफी गर्व की बात है। सुशीला ने जीता सिल्वर मेडल 48 किलोग्राम के फाइनल में भारतीय महिला जुडोका सुशीला देवी को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया। यह मैच चार मिनट और 25 सेकेंड तक चला था। दोनों खिलाड़ी मैच में दो-दो अंक हासिल किए थे और फिर मैच का परिणाम निकालने के लिए गोल्डेन अंक का सहारा लिया गया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने गोल्डेन अंक हासिल करके जीत हास...