Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

Tag: victory

लिज ट्रस की जीत के अर्थ

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ऋषि सुनक को हराकर यह सर्वोच्च पद पाया है। वे पिछली बोरिस जाॅनसन सरकार में विदेश मंत्री रही हैं। ऋषि सुनक हारे जरूर हैं लेकिन उन्हें 43 प्रतिशत वोट मिल गए जबकि ट्रस को 57 प्रतिशत वोट मिले। सुनक अंग्रेज नहीं हैं। भारतीय मूल के हैं। उनके पिता गुजराती और मां पंजाबी हैं। इसके बावजूद उन्हें ट्रस के 81 हजार वोटों के मुकाबले 60 हजार वोट मिल गए, यह अपने आप में भारतीयों के लिए गर्व की बात है। जिस अंग्रेज ने भारत पर लगभग 200 साल राज किया, उसी अंग्रेज के सिंहासन तक पहुंचने का अवसर एक भारतीय को मिल गया। सुनक का यह साहस ही था कि उन्होंने अपना इस्तीफा देकर बोरिस जाॅनसन की सरकार को गिरवा दिया। वित्तमंत्री के तौर पर उन्हें काफी सराहना मिली थी लेकिन कई छोटे-मोटे विवादों ने उनकी छव...

मप्रः 213 जनपदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, 77 में कांग्रेस को मिली जीत

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार को दूसरे चरण में हुए जनपद पंचायतों (Janpad Panchayats) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव (Election of President and Vice President) के बाद नगरीय निकायों में स्थिति साफ हो गयी है। जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर लिया। कुल 312 जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में 213 भाजपा समर्थक जीते। कांग्रेस को 77 जनपदों में जीत मिली है। नगरीय निकास के लिए हुए चुनाव की तुलना में भाजपा को जनपद पंचायत के चुनाव में बड़ी विजय मिली है। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को हुए निर्वाचन में कुल 143 में से 142 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें 104 पर भाजपा, 31 पर कांग्रेस और सात स्थानों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व अन्य के सदस्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंदसौर की गरोठ जनपद पंचायत में न्यायालय का स्थगन ...