Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: victories

BWF विश्व चैंपियनशिप : साइना नेहवाल ने जीत से की अपने अभियान की शुरुआत

खेल
टोक्यो। लंदन ओलंपिक (London Olympics) की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (Bronze medalist Saina Nehwal) ने चल रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 (BWF World Championship 2022) में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। साइना ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग (women's singles) के अपने पहले दौर के मैच में हांगकांग की चेउंग नगन यी को सीधे गेम में हराया। 2015 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता साइना ने कठिन शुरुआत की और एक समय वह 4-7 से पीछे चल रही थीं, इसके बाद ब्रेक से पहले उन्होंने शानदार वापसी की और अपने अंतर को कम करते हुए स्कोर 10-11 कर दिया। अंत में साइना ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता नेहवाल ने लगातार चार अंक जीते और गेम 21-9 से जीत लिया। साइना ने यह मैच केवल 38 मिनट में 21-19 21-9 से अपने नाम किया और नगन यी के खिलाफ पांच मुकाबलों में चौथ...