Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: usage

गुड गवर्नेंस के लिये करेंगे 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग: शिवराज

गुड गवर्नेंस के लिये करेंगे 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने किया महाकाल महालोक से 5जी सेवा का शुभारम्भ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भगवान महाकालेश्वर की नगरी और हाल ही में उद्घाटित महाकाल महालोक से 5जी टेक्नालॉजी का शुभारंभ करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है। इस टेक्नालॉजी का उपयोग प्रदेश में गुड गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योगों के विकास के लिये किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल महालोक से रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं का रिमोट का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिये ऐतिहासिक दिन है। 5जी केवल मोबाइल सेवा नहीं, बल्कि नई क्रान्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का नारा दिया है। हम इसे आगे ले जाकर गौरवशाली और वैभवशाली प्रदेश का निर्माण करेंगे। यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के ...

पंचगव्य के उपयोग से मिट्टी की सेहत सुधार सकते हैं किसान

अवर्गीकृत
- डा.आशीष राय बिहार के मोतिहारी जिले के पहाड़पुर प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के मृदा विशेषज्ञ डा.आशीष राय ने किसानों को पंचगव्य नामक जैविक रसायन के उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे न केवल मिट्टी की सेहत में सुधार होगा बल्कि उपज भी दुगुनी होगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसान फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे है।यूरिया,डीएपी व कीटनाशक जैसी रासायनिक खादों का इस्तेमाल करने से भूमि की उर्वरा शक्ति का लगातार क्षरण हो रहा है।इससे उत्पादन निरंतर घटता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में फसलों के उत्पादन में रसायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता था, जो मुख्यतया गाय के गोबर और गोमूत्र पर आधारित था। जिससे उत्पादन के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति में इजाफा होता था। वहीं प्राचीन काल में कि...

युवा पीढ़ी की नैतिकता और सोशल मीडिया का उपयोग

अवर्गीकृत
- डॉ. सत्यवान सौरभ नैतिक दृष्टिकोण वे दृष्टिकोण हैं जो हमारे नैतिक विश्वासों पर आधारित होते हैं और हमारे सही या गलत की अवधारणा को व्यक्त कर सकते हैं। वे नैतिक सिद्धांतों से अधिक मजबूत हैं। चूंकि नैतिक मानक सभी के लिए समान नहीं होते हैं, वे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होते हैं। नैतिक दृष्टिकोण के गुणों में विश्वास, श्रद्धा, अच्छाई, सत्यता आदि शामिल हैं। नैतिक दृष्टिकोण का सकारात्मक निहितार्थ यह है कि ये दृष्टिकोण मजबूत भावनाओं के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए, सामाजिक बहिष्कार के डर के कारण सामान्य समाजों के बीच गलत व्यवहार को रोकता है। जैसे- बाल शोषण, अनाचार। सोशल मीडिया संचार, समुदाय-आधारित इनपुट, बातचीत, सामग्री-साझाकरण और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करता है। लोग इसका उपयोग संपर्क में रहने और दोस्तों, परिवार और विभिन्न समुदायों के साथ बातचीत करने के लिए करते हैं। दुनिया की 58.4% आबादी...