Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: US

US: अलबामा के बर्मिघम में एक नाइट क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 9 घायल

US: अलबामा के बर्मिघम में एक नाइट क्लब में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 9 घायल

विदेश
न्यूयॉर्क (New York)। अमेरिका (America) के अलबामा राज्य (Alabama State) के बर्मिघम (Birmingham) में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी (Shooting in Night club) में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 9 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। इसमें से कई की हालत गंभीर है। बर्मिंघम पुलिस के अनुसार, पुलिस अधिकारी लोगों को गोली लगने की सूचना पर रात 11:08 बजे 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक में एक नाइट क्लब में पहुंचे। इस घटना के थोड़ी देर बाद बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू (बीएफआरएस) घटनास्थल पर पहुंचा और एक वयस्क को मृत घोषित कर दिया, जो नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर पड़ा था। बीएफआरएस ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जिन्हें उन्होंने अंदर पाया। कई घायलों को बीएफआरएस के कर्मियों या निजी वाहन से यूएबी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान यूएबी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दि...
US: टेक्सास में भीषण आग से 10 लाख एकड़ भू भाग प्रभावित, सैकड़ों जानवर और घर जले

US: टेक्सास में भीषण आग से 10 लाख एकड़ भू भाग प्रभावित, सैकड़ों जानवर और घर जले

विदेश
वॉशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के टेक्सास राज्य (Texas state) लगी भीषण आग (massive fire ) ने 10 लाख एकड़ (1 million acres) जितने बड़े भू भाग को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे हजारों घर और जानवर भी जल गए हैं। यही नहीं, आग बुझने के बाद अब इसके निशान भी टेक्सास राज्य में दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। टेक्सास पैनहैंडल के जंगलों में आग लग गई थी, जिसके कारण लोगों को प्रभावित क्षेत्र छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। इसके अलावा एक परमाणु हथियार इकाई को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। क्योंकि तेज हवाओं, सूखी घास और बेमौसम गर्म तापमान के चलते आग तेजी से फैल रही थी। इस आग को स्मोकहाउस क्रीक फायर भी कहा जा रहा है। जंगल में लगी आग के कारण जानवर की जान भी चली गई। स्मोकहाउस क्रीक में लगी आग टेक्सास के इतिहास की ...
US : शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

US : शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

विदेश
शिकागो (Chicago)। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में रविवार को हुई गोलीबारी (firing incident) की एक घटना में 1 व्यक्ति की मौत (1 person died) हो गई है और 19 लोग घायल (19 people injured) हो गए। रविवार सुबह हुई फायरिंग में करीब 20 लोगों को गोली लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर स्थित विलोब्रुक में हुई। ड्यूपेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उप प्रमुख एरिक स्वानसन ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों को गोली लगी, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। एरिक स्वानसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना का कारण पता नहीं चल सका है। हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जूनटींथ उत्सव के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम तुरंत जमीन पर लेट गए और तब तक लेटे रहे रहे, जब...
US: ‘रहस्यमयी’ विमान का फाइटर जेट्स ने किया पीछा, वर्जीनिया में प्लेन क्रैश, 4 की मौत

US: ‘रहस्यमयी’ विमान का फाइटर जेट्स ने किया पीछा, वर्जीनिया में प्लेन क्रैश, 4 की मौत

विदेश
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के वाशिंगटन क्षेत्र (washington area) में रविवार को उड़ रहे रहस्यमयी विमान (mysterious plane) का पीछा अमेरिकी लड़ाकू विमान (US fighter jet chases) ने किया। जिस पर भागते वक्त रहस्यमयी विमान अनियंत्रित हो गया और अमेरिकी राज्य वर्जीनिया ( US state of Virginia) में क्रैश (Crash) हो गया। विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है। स्थानीय पुलिस के अनुसार बचावकर्ता जब शेनानडोह घाटी के एक ग्रामीण हिस्से में विमान दुर्घटना के स्थल पर पहुंचे थे तो विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा था। अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में सोनिक बूम को उस समय सुना गया, जब फाइटर जेट एक छोटे प्लेन का पीछा कर रहे थे। हालांकि, यह प्लेन बाद में वर्जीनिया में जाकर क्रैश हो गया। अधिकारियों ने बताया कि फाइटर जेट्स के ...
अमेरिका में भी ‘हिंदुआना हरकत’?

अमेरिका में भी ‘हिंदुआना हरकत’?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक अमेरिका के सिएटल शहर में जाति-आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लग गया है। सिएटेल के नगर निगम ने यह घोषणा अपनी एक सदस्य क्षमा सावंत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए की है। इस घोषणा ने सिएटल को अमेरिका का ऐसा पहला शहर बना दिया है, जहां जातीय भेदभाव अब समाप्त हो जाएगा। सिएटल अमेरिका के सुंदर शहरों में गिना जाता है। मैं उसमें रह चुका हूं। वहां के एक प्रसिद्ध बाजार में भारतीयों, पाकिस्तानियों और नेपालियों की कई दुकानें हैं। उस शहर में लगभग पौने दो लाख लोग ऐसे हैं, जो दक्षिण एशियाई मूल के हैं। आप सोचते होंगे कि भारत में सदियों से चली आ रही यह जातिवादी भेदभाव की बीमारी अमेरिका में कैसे फैल गई है? विदेशों में भी रहकर भारतीय और पड़ोसी देशों के लोगों में यह तथाकथित ‘हिंदुआना हरकत’ कैसे फैली हुई है। पाकिस्तान में जातिवाद और मूर्तिपूजा को लोग ‘हिंदुआना हरकत’ ही कहते हैं लेकिन देखिए इस ...
अमेरिका : शादी जरूरी नहीं

अमेरिका : शादी जरूरी नहीं

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक भारत की जीवन पद्धति और पश्चिमी देशों की जीवन पद्धति में बहुत अंतर है। भारत में हालांकि वर्णाश्रण धर्म का आजकल लोग नाम भी नहीं जानते लेकिन सदियों से इस आर्य जीवन पद्धति का इतना गहरा प्रभाव रहा है कि भारत ही नहीं, सारे दक्षिण और मध्य एशिया में इसका पालन होता रहता है। अमेरिका में हुए एक ताजा सर्वेक्षण से पता चला है कि वहां के ज्यादातर युवा शादी करना ही नहीं चाहते। 57 प्रतिशत युवक अकेले रहना ही पसंद करते हैं। यानी वे गृहस्थ आश्रम में प्रवेश नहीं करना चाहते। भारत में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। एक-दो प्रतिशत भी नहीं लेकिन जो लोग अमेरिका में गृहस्थ नहीं बनना चाहते, वे क्या ब्रह्मचारी बने रहना चाहते हैं? वे क्या ब्रह्मचर्य आश्रम में ही टिके रहना चाहते हैं? यह सवाल ही उनके लिए असंगत है, क्योंकि ब्रह्मचर्य जैसी परंपरा की वहां कोई कीमत ही नहीं है, हालांकि कैथोलिक ईसाइयों में से...
यूएस के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

यूएस के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी (United States Consul General Mike Hankey) ने भोपाल प्रवास के दौरान मंगलवार शाम को यहां मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय (Madhya Pradesh Tribal Museum) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह का अनूठा संयोजन जनजातियों को केंद्र में रखकर संभवतः कहीं नहीं किया गया है। यहां जिस तरह से जनजातीय कथाओं और उनके शिल्पों को प्रदर्शित किया गया है, यह अद्भुत है। अवलोकन के दौरान उन्होंने आवास दीर्घा एवं लिखंदरा पुस्तकालय को देख प्रशंसा की और एक भील जनजातीय चित्र क्रय किया। अवलोकन के दौरान संग...
भारत-अमेरिका सीईओ फोरम में आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

भारत-अमेरिका सीईओ फोरम में आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

देश, बिज़नेस
- फोरम ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित किया नई दिल्ली। भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। फोरम ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की आधिकारिक रूप से शुरुआत की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। दरअसल इस फोरम का उद्देश्य शीर्ष स्तर के कार्यकारियों को एक मंच पर लाना और आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत बनाना है। पीयूष गोयल ने इस बैठक के बारे में ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना र...
हमें विश्व कप जीतने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत : रोहित शर्मा

हमें विश्व कप जीतने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत : रोहित शर्मा

खेल
नई दिल्ली। भारत (India) ने आखिरी बार 11 साल पहले (11 years ago) विश्व कप जीता (won the world cup) था और कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) जानते हैं कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने के लिए बहुत कुछ करना होगा। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा "यदि व्यक्ति खेल के दौरान खुद को शांत और संयमित रख सकते हैं तो हमें वे परिणाम मिलेंगे जिनकी हम तलाश कर रहे हैं। हमें विश्व कप जीते हुए कुछ समय हो गया है। हमारा उद्देश्य विश्व कप जीतना है लेकिन हम जानते हैं हमें वहां पहुंचने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसलिए हम एक समय में एक टीम पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम सेमीफाइनल या फाइनल के बारे में नहीं सोचते हैं।” 2022 टी 20 विश्व कप कप्तान के रूप में...