Tuesday, February 25"खबर जो असर करे"

Tag: unprecedented speed

भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी : जोशी

भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी : जोशी

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि भारत अभूतपूर्व गति, पैमाने और दायरे के साथ वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है। ऊर्जा मंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के तीसरे भारत ऊर्जा परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने फिक्‍की हाउस में आयोजित सम्मेलन के दौरान भारत की ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति पर जोर देते हुए विश्वास व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता हासिल कर लेगा, जो 2047 तक 1800 गीगावाट क्षमता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जोशी ने इस अवसर पर पॉवरिंग इंडियाज एनर्जी ट्रांजिशन का भी विमोचन किया। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विकास की गति, पैमाने और दायरे के बारे में बात की। जोशी ने अपने...