Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: unnecessarily?

क्यों बेवजह पीटा गया निर्दोष मुस्लिम महिला को?

क्यों बेवजह पीटा गया निर्दोष मुस्लिम महिला को?

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा अभी कुछ दिन पहले की एक खबर ने लोकतांत्रिक मूल्यों में यकीन रखने वाले हरेक इंसान को उदास कर दिया होगा। खबर संभवत: आपने भी पढ़ी होगी। अगर किसी कारणवश नहीं पढ़ी तो बताना जरूरी है कि मध्य प्रदेश के जिला सीहोर में एक मुस्लिम महिला को उसके ससुराल वालों ने इसलिए बुरी तरह पीटा, क्योंकि, उसने भाजपा को हालिया विधानसभा चुनाव में वोट दिया था। उस महिला को पीटने वालों में उसका अपना देवर भी शामिल था। उसे जब पता चला कि उसके भाई की पत्नी ने भाजपा के हक में वोट किया है तो उसने अपनी भाभी को बुरी तरह से डंडों से मारा। उसका कुछ संबंधियों और पड़ोसियों ने भी साथ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। अब जरा बताइये कि भाजपा के खिलाफ इतनी नफरत कुछ लोगों के मन में क्यों है? देश का कोई भी नागरिक किसी भी दल के उम्मीदवार को वोट देने के ...