Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: under 19 women team

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

खेल
मुम्बई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति (All India Women's Selection Committee) ने न्यूजीलैंड अंडर 19 महिला (New Zealand Under 19 Women) के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा (Indian Under-19 women's team announced) कर दी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर, तीसरा 01 दिसंबर, चौथा 04 दिसंबर एवं पांचवां मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मुम्बई में खेले जाएंगे। भारत अंडर-19 महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शालोट, तृषा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज, शबनम एमडी। (एजेंसी, हि.स.)...