Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: UEFA Champions League

यूईएफए चैंपियंस लीग में 35 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने एर्लिंग हॉलैंड

यूईएफए चैंपियंस लीग में 35 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने एर्लिंग हॉलैंड

खेल
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हॉलैंड ने प्रीमियर लीग में अपने पहले सीज़न के समाप्त होने से पहले एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। हॉलैंड अब यूईएफए चैंपियंस लीग के इतिहास में 35 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 साल और 272 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। हॉलैंड ने इस मामले में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 23 साल और 269 दिन की उम्र में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर काबिज लियोनेल मेसी ने 23 साल और 307 साल की उम्र में चैंपियंस लीग में 35 गोल किए हैं। यह एकमात्र रिकॉर्ड नहीं है जिसे हॉलैंड ने मैनचेस्टर सिटी के लिए अपने पहले सीज़न में तोड़ा है। इससे पहले उन्होंने लीसेस्टर सिटी के खिलाफ प्रीमियर लीग में दो गोल कर इस सीजन में लीग में अपने गोलों की संख्या 32 तक पहुंचा दी है। उन्हों...