Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: two visits

मध्य प्रदेश में दो-दो यात्राओं का कैसा होगा संदेश!

मध्य प्रदेश में दो-दो यात्राओं का कैसा होगा संदेश!

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे इन दिनों देश में गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव के साथ दिल्ली महानगर पालिका चुनावों की पूरे देश में भले ही चर्चा हो रही हो लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जहां विधानसभा चुनाव को पूरे वर्ष भर बाकी हैं लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां कुछ ऐसी हैं कि पूछिये मत। चुनावी समर में भाजपा और कांग्रेस जोर आजमाइश में एक-दूसरे से पीछे नहीं है। राष्ट्रपति का दौरा, प्रधानमंत्री का महीने भर के अंतराल में दो बार दौरा, केन्द्रीय गृहमंत्री का दौरा और अब सरकार की गौरव यात्रा तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के मायने बेहद खास हैं। कहने की जरूरत नहीं कि बात मध्य प्रदेश की हो रही है। अगले वर्ष यानी 2023 में ठीक इन्हीं दिनों देश का दिल कहें या भारत का हृदय प्रदेश, मध्य प्रदेश चुनावी कोलाहल की उफान में डूबा हुआ होगा। 2018 के चुनाव में थोड़े से अंतराल से पिछड़ने के बाद बहुमत से पिछड़ी भाजपा को द...