Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: twin tower

बेंगलुरु की बारिश और नोयडा ट्वीन टावर के ध्वस्त होने के संदेश

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु में आफत की बारिश ने सारे महानगर को जलमग्न करके रख दिया। जिस बेंगुलरु में सारी दुनिया की प्रमुख आईटी कंपनियों के सैकड़ों दफ्तरों में लाखों पेशेवर काम करते हैं, वह घुटनों पर आ गया। इस बारिश के कहर ने आम इंसान से लेकर अरबपतियों तक को नहीं छोड़ा। बारिश से सड़कों पर भारी जाम लग गए, रेल-हवाई सेवायें बुरी तरह प्रभावित हुई। घरों में पानी जाता रहा, स्कूल-कॉलेज, दफ्तर सब बंद हो गए। ये स्थिति अब लगभग हर साल किसी खास शहर या महानगर की होने लगी है। योजनाएं बनती हैं ताकि बारिश के बाद होने वाली अव्यवस्था और अराजकता की पुनरावृत्ति न हो। पर ऐसा लगता है कि ये सारी योजनाएं फाइलों में गुम हो जाती हैं। भगवान जाने उन योजनाओं के लिए पारित बजट का क्या होता है। बेंगलुरु ने भारत को एक अलग तरह की पहचान दिलाई है। सारे देश-दुनिया के आईटी पेशेवर यहां पर आकर काम करना पसंद कर...