Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: trampled

इंदौरः ब्रिज से उतर रही क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, चार लोगों की मौत, एक घायल

इंदौरः ब्रिज से उतर रही क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, चार लोगों की मौत, एक घायल

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज पर उतरते समय एक क्रेन ने सामने जा रही दो बाइकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला घायल हुई है। उसका पैर टूटा है। उसे गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। क्रेन बाणगंगा ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी और इसके आगे बाइकें चल रही थीं। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक...
मप्रः बेकाबू कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 4 की मौत, 13 घायल

मप्रः बेकाबू कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 4 की मौत, 13 घायल

देश, मध्य प्रदेश
रतलाम। मप्र के रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत महू नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास मंगलवार शाम को तेज रफ्तार कार ने फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार मजदूरों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों में आठ मजदूर और पांच व्यक्ति कार सवार हैं। घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया के समीप स्थित पुलिया के पास मंगलवार को 12 मजदूर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे। इस दौरान इंदौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई मजदूरों को रौंदते हुए आगे निकल कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से कई मजदूर बहुत दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास...