Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Tourism

नाथद्वारा का विश्वास स्वरूपम और पर्यटन की नई संभावना

नाथद्वारा का विश्वास स्वरूपम और पर्यटन की नई संभावना

अवर्गीकृत
- मदन पालीवाल राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित विश्वास स्वरूपम (स्टैच्यू ऑफ बिलीफ) पर्यटकों को लुभाने लगा है। दो साल पहले नवंबर में उद्घाटन के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक पर्यटक यहां पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले चुके हैं। यहां भगवान शिव की यह 369 फीट ऊंची मूर्ति है। यह केंद्र तेजी से प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में उभर रहा है। नाथद्वारा झीलों की नगरी उदयपुर से मात्र 45 किलोमीटर की दूरी पर है। राजसमंद के नाथद्वारा के आसपास का इलाका प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध है। अरावली पर्वतमाला के पास बनास नदी के किनारे पर बसे इस नाथद्वारा को श्रीनाथजी नाथद्वारा के नाम से ही जाता जाता है। श्रीनाथजी के मंदिर की वजह से आज नाथद्वारा की पहचान केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। यह जानना भी दिलचस्प होगा कि यह मूर्ति दुनिया में भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। यह...
पर्यटन के आगे-पीछे घूमती दुनिया

पर्यटन के आगे-पीछे घूमती दुनिया

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान होता है। यह उद्योग लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा रहा है। पर्यटन स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक परिवहन साधनों से लेकर होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थलों के टिकट पर व्यय करते हैं। जिससे राजस्व की बढ़ोतरी होती है। घूमने का शौक रखने वाले नए-नए पर्यटन स्थलों की खोज में रहते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। आज हर देश की पहली जरूरत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है। यूरोपीय देश, तटीय अफ्रीकी देश, पूर्वी एशियाई देश, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया आदि ऐसे देश है। जहां पर पर्यटन उद्योग से प्राप्त आय वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है। पर्यटन सिर्फ ...
तीर्थ नगरों का विश्वस्तरीय विकास

तीर्थ नगरों का विश्वस्तरीय विकास

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने तीर्थाटन व पर्यटन पर अत्यधिक जोर दिया। इस विषय को प्राथमिकता में शामिल किया। अनेक सर्किट का निर्माण चल रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल में तीन रैलियां कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद व आगरा में भाजपा की शहर की सरकार बनाने का आह्वान किया। वर्तमान सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन से विकास को गति दी। छह वर्ष पहले सरकार ने मथुरा वृंदावन नगर निगम और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने समग्र विकास की कार्ययोजना को बढ़ाने का कार्य किया। आज यहां बत्तीस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगी, उस दिन यहां द्वापर य...
पर्यटन में निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री

पर्यटन में निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री

देश, मध्य प्रदेश
- जीआईएस में ‘‘पर्यटन में निवेश’’ सेशन में निवेशकों को पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित इंदौर (Indore)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश (Investment in tourism sector) के लिए अपार संभावनाएं हैं। देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन-स्थलों में भ्रमण करने आते हैं। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) के पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी सेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का सौंदर्य अद्भुत है। यहाँ धार्मिक पर्यटन के रूप में 2 ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर, माँ नर्मदा के तट है। विश्व धरोहर खजुराहो है। वाइल्...
जी-20 सम्मेलन और उत्तर प्रदेश

जी-20 सम्मेलन और उत्तर प्रदेश

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा भारत में अगले साल 2023 में आयोजित होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन देश के पर्यटन क्षेत्र को मजबूती देने के लिहाज से एक बेहद अहम अवसर के रूप में सामने आ रहा है। यह सम्मेलन आगामी वर्ष 9 और 10 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली में होगा। इस सम्मेलन में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अति महत्वपूर्ण व्यक्ति भाग लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 दिसम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक पूरे एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही देशभर में इस साल दिसंबर से ही बैठकों के दौर शुरू हो रहे हैं। ये बैठकें राजधानी दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में होंगी। हमारे प्रधानमंत्री न...

अब सरकार का ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म 3टी पर है फोकस: पीयूष गोयल

देश, बिज़नेस
- गोयल ने कहा, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने कहा कि अगर भारत (India) को सौ साल की उम्र में एक विकसित राष्ट्र (developed nations) बनना है, तो इसमें विदेशी व्यापार (foreign trade) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार का ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म (Trade, Technology and Tourism) 3टी पर फोकस (focus on 3T) है। पीयूष गोयल ने मंगलवार को वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम के साथ वाणिज्य विभाग के पुनर्गठन पर रिपोर्ट का विमोचन करने के बाद यह बात कही। अपने संबोधन में गोयल ने कहा कि पिछले कुछ साल से सरकार का निर्यात पर विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि निर्यात पर विशेष ध्यान साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के तहत दिया गया है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अगर...