Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: touching sky

जी-20 नेताओं को आकाश को छूते भारत को दिखायेंगे

जी-20 नेताओं को आकाश को छूते भारत को दिखायेंगे

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा आगामी 9-10 सितंबर को राजधानी में जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन उस समय आयोजित हो रहा है, जब भारत को अलग-अलग क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। बेशक, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग भारतीय अंतरिक्ष की दुनिया में एक गर्व का क्षण है। सैकड़ों वैज्ञानिकों की मेहनत का फल देश को अंततः मिल गया है। चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। चंद्रयान-3 की कामयाबी से सारा देश गर्व महसूस कर रहा है। इसी तरह से जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देशवासियों को गौरव के फिर से क्षण दिए। वे शायद पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनसे देश सिर्फ गोल्ड की ही उम्मीद करता है। वे सारे देश के नायक बन चुके हैं। शायद इसीलिए नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 88.17 मीटर तक जैवलिन फेंका। वे इस त...