Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Three players

ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अंडर-19 महिला टीम घोषित की, भारतीय मूल की तीन खिलाड़ी शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अंडर-19 महिला टीम घोषित की, भारतीय मूल की तीन खिलाड़ी शामिल

खेल
मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आगामी महिला अंडर-19 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जो 19 सितंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। समारा डुल्विन और हसरत गिल के साथ रिब्या स्यान को भी टीम में शामिल किया गया है। युवा चयन पैनल ने ब्रिसबेन और गोल्ड कोस्ट में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए प्रत्येक प्रारूप (टी20 और 50 ओवर) के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्टन बीम्स को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में भाग लेने वाली अन्य दो टीमें न्यूजीलैंड और श्रीलंका हैं। इस 14 दिवसीय ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया चार टी20 और दो वन-डे मैच खेलेगा। इस टीम में भारतीय मूल की तीन होनहार प्रतिभाएं रिब्या स्यान, समारा डुलविन और हसरत गिल शामिल हैं। उनका शामिल होना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बढ़ती विविधता और भारतीय मूल के खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण ...
राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मप्र के तीन खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक

खेल, देश, मध्य प्रदेश
-ऐश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरस्कार, हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य भोपाल (Bhopal)। वर्ष 2023 का अंतिम दौर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आगामी 09 जनवरी 2024 को...