Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: three percent

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात तीन फीसदी बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात तीन फीसदी बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। देश का समुद्री खाद्य निर्यात (Country's Seafood Export) अब तक के उच्चतम स्तर (Highest level) पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत (India) का समुद्री खाद्य निर्यात (Seafood export) मात्रा के हिसाब से तीन फीसदी बढ़ गया है, जबकि मूल्य के हिसाब से यह लगभग आठ फीसदी गिरा है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भारत का समुद्री खाद्य पदार्थ का निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में मात्रा के लिहाज से तीन फीसदी बढ़ा है। लेकिन, मूल्य के हिसाब से यह लगभग आठ फीसदी गिरा है। आंकड़ों के मुताबिक मात्रा के लिहाज से निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बढ़कर 17,81,602 टन पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 7.38 अरब डॉलर है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में यह 17,35,286 टन रहा था और इसकी कीमत आठ अरब डॉलर थी। मंत्रालय ने कहा कि 4.88 अरब डॉलर के निर्यात के साथ ‘फ्रोजन’ झीं...
एक अक्टूबर से तीन फीसदी महंगे हो जाएंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन

एक अक्टूबर से तीन फीसदी महंगे हो जाएंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी (country's largest automobile manufacturer) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने वाणिज्यिक वाहनों (commercial vehicles) की कीमतें तीन फीसदी (Prices three percent) तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से लागू होंगी। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि यह मूल्य वृद्धि पूर्व में उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए की जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह मूल्य वृद्धि वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी। टाटा मोटर्स इसके पहले एक अप्रैल, 2023 को भी कमर्शियल वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच फीसदी तक का इजाफा कर चुकी है। टाटा मोटर्स देश में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसका पुराना नाम टेल्को था। इसकी उत्पादन इकाइयां भारत म...
चीन की विकास दर 2022 में घटकर तीन फीसदी पर

चीन की विकास दर 2022 में घटकर तीन फीसदी पर

बिज़नेस, विदेश
बीजिंग। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की आर्थिक वृद्धि दर साल 2022 में घटकर तीन फीसदी पर आ गई है। पिछले साल कोरोना महामारी से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में यह गिरावट आई है। चीन की अर्थव्यवस्था में वृद्धि की यह रफ्तार पिछले 50 साल में दूसरी सबसे धीमी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन फीसदी रही है। आंकड़ों के मुताबिक 2022 में चीन का जीडीपी 1,21,020 अरब युआन यानी 17,940 अरब डॉलर रहा है। इससे पहले 1974 में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 2.3 फीसदी रही थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 फीसदी के लक्ष्य से बहुत नीचे रही है। दरअसल इस वर्ष डॉलर मूल्य में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 2021 के 18...