Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Teacher’s Day

शिक्षक दिवस:  शिक्षण-संस्कृति का संवर्धन आवश्यक

शिक्षक दिवस: शिक्षण-संस्कृति का संवर्धन आवश्यक

अवर्गीकृत
- गिरीश्वर मिश्र मानव सभ्यता के संदर्भ में अध्यापन-कार्य न केवल दूसरे व्यवसायों की तुलना में सदैव विशेष महत्व का रहा है बल्कि अन्य सभी व्यवसायों का आधार भी है । आज सामाजिक परिवर्तन विशेषतः प्रौदयोगिकी की तीव्र उपस्थिति ने शिक्षक और शिक्षार्थी के रिश्तों को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। साथ ही कक्षा, समाज और व्यापक विश्व के संदर्भ में शिक्षक की संस्था भी नए ढंग से जानी पहचानी जा रही है। इसके फलस्वरूप शिक्षक की औपचारिक भूमिका और व्याप्ति का क्षेत्र जरूर अतीत की तुलना में वर्तमान काल में नए नए आयाम प्राप्त कर रहा है। इन सबके बीच अभी भी अध्यापक अपने गुणों, कार्यों और व्यवहारों से छात्रों को प्रभावित कर रहा है और उसी के आधार पर भविष्य के समाज और देश के भाग्य को भी अनिवार्य रूप से रच रहा है। एक अध्यापक को समाज ने अधिकार दिया है कि वह अपने छात्र के जीवन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हस्तक्षेप ...
शिक्षक दिवस: जीवन जीने का सलीका सिखाते हैं शिक्षक

शिक्षक दिवस: जीवन जीने का सलीका सिखाते हैं शिक्षक

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल विश्वभर में लगभग सभी महापुरुषों ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी है। गुरु रूपी इन्हीं शिक्षकों को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा दिन है, जब छात्र अपने शिक्षकों अर्थात गुरुओं को उपहार देते हैं। पहले जहां गुरुकुल परंपरा हुआ करती थी और उस समय जीवन की व्यावहारिक शिक्षा इन्हीं गुरुकुल में गुरु दिया करते थे, आज नए जमाने में गुरुओं का वही अहम कार्य शिक्षक पूरा कर रहे हैं, जो छात्रों के सच्चे मार्गदर्शक बनकर उन्हें स्कूल से लेकर कॉलेज तक वह शिक्षा देते हैं, जो उन्हें जीवन में बुलंदियों तक पहुंचाने में सहायक बनती है। आज भले ही शिक्षा प्राप्त करने या ज्ञानोपार्जन के लिए अनेक तकनीकी साधन सुलभ हैं किन्तु एक अच्छे शिक्षक की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। जिस प्रकार एक अच्छा शिल्पकार किसी भी पत्थर को तराशकर उसे खूबसूरत रूप द...

कैसे हों देश के मास्टरजी

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा शिक्षक दिवस पर सारा देश अपने शिक्षकों की ही चर्चा करेगा। यह साफ है कि बेहतर और समर्पित शिक्षकों के बिना हम राष्ट्र निर्माण सही ढंग से नहीं कर सकते। पर हमारे देश में एक बड़ी समस्या यह सामने आ रही है कि कम से कम स्कूली स्तर पर कोई बहुत मेधावी युवा शिक्षक नहीं बन रहे हैं। आप अपने अड़ोस-पड़ोस के किसी मेधावी लड़के या लड़की को शिक्षक बनता नहीं देखेंगे। ये ऐसा क्यों हो रहा है? इसी पर हमें गंभीरता से विचार करना होगा। हमें अपने मेधावी नौजवानों को भी शिक्षक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सच में वर्तमान में तो चिंताजनक स्थिति ही बनी हुई है। जिस भारत के राष्ट्रपिता भी शिक्षक रहे हों वहां के योग्य नौजवान मन से शिक्षक नहीं बन रहे हैं। वास्तव में यह विडंबना ही है। यह तथ्य कम लोगों को पता है कि महात्मा गांधी कुछ समय तक मास्टर जी भी रहे हैं। उनकी पाठशाला राजधानी की वाल्मिकी बस्ती में चलत...

शिक्षकों के आत्मचिंतन और आत्ममंथन का पर्व बने शिक्षक दिवस

अवर्गीकृत
- सुरेन्द्र किशोरी हर वर्ष पांच सितम्बर को भारत में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इनका जन्म दक्षिण भारत के तमिलनाडु के तिरुटन्नी में पांच सितम्बर 1888 को हुआ तथा इन्हें भारतीय दर्शन का इतना गहरा ज्ञान था कि इस विषय पर व्याख्यान देने के लिए दुनिया के कई देशों से इन्हें आमंत्रण मिलते रहता था। लोग इनके व्याख्यानों को बड़ी ही रुचि के साथ सुनते थे और भारतीय दर्शन के मर्म को समझते थे। इनके आकर्षक व्यक्तित्व का सम्मान करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने ''सर'' की उपाधि प्रदान की। एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की, ताकि लोग शिक्षकों का सम्मान करें, उनके महत्त्व को समझें। आज भी देश में शिक्षा की क्रांति लाने में सबसे अहम भ...

शिक्षक दिवस से देशभर में व्यापारियों के लिए कैट इंडिया लिटरेसी मिशन शुरू करेगा कैट

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को व्यापारियों में गति देने को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) शिक्षक दिवस 5 सितंबर से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा। इसके तहत कारोबारी संगठन पूरे देश के व्यापारियों को शिक्षित करने के लिए कैट इंडिया लर्निंग मिशन बड़े पैमाने पर शुरू करेगा। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बुधवार को बताया कि इस अभियान को अंतिम रूप देने के लिए कैट के विभिन्न राज्यों के कुछ वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की एक मीटिंग दिल्ली में 2 सितंबर को होगी। खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में इस अभियान के 5 सितंबर को उद्घाटन के लिए कैट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आमंत्रित किया है। खंडेलवाल ने आगे कहा कि इस अभियान को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए कैट अनेक कंप...