Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Tajinderpal Singh Toor

एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एथलेटिक्स में रविवार को भारत के पास एक और स्वर्ण पदक आया है। तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। हांगझोऊ के एशियाई खेलों में भारत का यह 13वां स्वर्ण पदक है। तजिंदरपाल ने पुरुषों के शॉटपुट फाइनल में 20.36 का थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तजिंदरपाल लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। तजिंदरपाल के पहले दो प्रयास फाउल रहे। फिर अपने तीसरे प्रयास में 19.21 मीटर थ्रो के साथ अगले दौर के लिए क्वॉलीफाई किया। इसके बाद तजिंदरपाल ने चौथा थ्रो 20.06 मीटर किया। पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। अंतिम प्रयास में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और 20.36 मीटर थ्रो कर मेंस शॉट...