Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Swarup

हैदराबाद नि:शस्त्र प्रतिरोध-1: निजाम रियासत का स्वरूप

अवर्गीकृत
- डॉ. श्रीरंग गोडबोले आज जब देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हमारे लिए यह जानना आवश्यक है कि देश के सभी हिस्से 1947 में स्वतंत्र नहीं हुए थे। हैदराबाद 17 सितंबर, 1948 को, दादरा नगर हवेली 2 अगस्त, 1954 को, पुडुचेरी 1 नवंबर, 1954 को और गोवा 19 दिसंबर, 1961 को स्वतंत्र हुए। भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में इन सभी हिस्सों में चले स्वतंत्रता संघर्ष भी शामिल हैं। इन सबमें हैदराबाद मुक्ति संग्राम का इतिहास तो विशेष संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। मुगल बादशाह फर्रुखसियर ने (शासन् काल 1713 -1719) 1719 में मीर कमरुद्दीन नाम के सरदार को दक्षिण में भेजा। उसके काम से खुश होकर उसे 'निजाम-उल-मुल्क' (राज्य का प्रबंधक) की उपाधि दी गई। बाद में मुहम्मद शाह (1719-1748) ने उसे 'असफजाह' (बिब्लिकल राजा सोलोमन के असफ नाम के वजीर के समतुल्य, जो मुगल सल्तनत का सर्वोच्च पद था) की उपाधि प्रदान की। मुगल साम्...