Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Surjewala

कांग्रेस ने सुरजेवाला को बनाया मप्र विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने सुरजेवाला को बनाया मप्र विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ चंद्रकांत हैंडोर की नियुक्ति पर्यवेक्षक के तौर पर की गई है। दरअसल, कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मप्र की कमान सौंपी है। सुरजेवाला कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है। वे कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुरजेवाला पेशे वकील हैं और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। सूरजेवाला ...