Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: ‘Suraj’

दक्षिण अफ्रीका से लाए गए ‘सूरज’ ने भी तोड़ा दम, चार महीने में आठ चीतों की गई जान

दक्षिण अफ्रीका से लाए गए ‘सूरज’ ने भी तोड़ा दम, चार महीने में आठ चीतों की गई जान

देश, मध्य प्रदेश
- कूनो के जंगल में बसाए गए चीतों की मौत का सिलसिला नहीं थमा, चार दिन में दूसरी मौत भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाकर बसाए गए चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक और चीते की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका से लाया गया नर चीता "सूरज" शुक्रवार सुबह कूनो के जंगल में मृत पाया गया। इसे 25 जून को कूनो के बड़े बाड़े से जंगल में छोड़ा गया था। कूनो में मार्च से अब तक बीते चार महीनों में कुल आठ चीतों की मौत हो चुकी है, जबकि चार दिन में यहां दूसरे चीते ने दम तोड़ा है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने सूरज की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये गये नर चीता सूरज मृत अवस्था में पाया गया। शुक्रवार को चीता निगरानी दल द्वारा सुबह 6.30 बजे पालपुर पूर्व परिक्षेत्र के मसावनी बीट में...