Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Sunil Chhetri

एशियाई खेल : भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया, सुनील छेत्री रहे हीरो

एशियाई खेल : भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया, सुनील छेत्री रहे हीरो

खेल
हांगझू। भारत ने गुरुवार को 2023 एशियाई खेलों के अपने दूसरे मैच में सुनील छेत्री के बेहतरीन गोल की बदौलत बांग्लादेश को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किये। भारतीय टीम ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और पहले दस मिनट में कुछ आधे मौके बनाए। हालाँकि, बंग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी तेज गति से भारतीय टीम को खासा परेशान किया। बांग्लादेश की टीम को मैच के 25वें मिनट के आसपास पहला महत्वपूर्ण मौका मिला, जब फॉयसल फहीम को फ्लैंक पर गेंद मिली, जहां आगे काफी जगह थी, लेकिन उनके शॉट में ताकत की कमी थी और धीरज सिंह ने इसे आसानी से पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद मूसलाधार बारिश ने दोनों टीमों के सामने चुनौतियों को बढ़ा दिया, जिससे नियंत्रण और कब्ज़ा बनाए रखना मुश्किल हो गया। भारत के लिए मैच में सबसे बड़े मौके हॉफ टाइम के आखिरी क्षणों में आए, जब भारतीय टीम को गोल करने के जल्दी-जल्दी तीन मौके मिले। गोलकी...