Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Subrata Roy

सुब्रत रॉय का निधन होने के बाद भी जारी रहेगा सहारा से जुड़ा मामला: सेबी प्रमुख

सुब्रत रॉय का निधन होने के बाद भी जारी रहेगा सहारा से जुड़ा मामला: सेबी प्रमुख

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने गुरुवार को कहा कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन होने के बाद भी बाजार नियामक समूह के खिलाफ मामला जारी रखेगा। सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने यहां भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) एक कार्यक्रम से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए यह बात कही। बुच ने कहा कि सेबी के लिए यह मामला एक संस्था के आचरण से जुड़ा है, इसलिए यह मामला जारी रहेगा, चाहे कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं। सेबी प्रमुख ने सहारा समूह के अवितरित धन को निवेशकों को लौटाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तहत एक समिति है, हम सभी उसी समिति के तहत कार्रवाई करते हैं। दरअसल, सहारा समूह प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद सेबी के खाते में पड़ी 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवितरित धनराशि को ले...
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

देश
मुंबई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे सुब्रत रॉय का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कंपनी के जारी बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे सडेन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।...