Asia Cup 2022 : पहले मैच में आज अफगानिस्तान का श्रीलंका से होगा सामना
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आज (शनिवार) से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) से होगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह मैच दुबई में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से होगी। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है।
अफगानिस्तान को अपनी पिछली टी-20 सीरीज (T20 Series) में आयरलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने इस साल में 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है। दोनों टीमें शुरुआती मैच को जीतकर प्रतियोगिता का जीत से आगाज करना चाहेंगी।
श्रीलंका ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। 2016 के टी-20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अफगानिस्त...