Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Spain

यूरो 2024 क्वालीफाइंग: स्पेन, पुर्तगाल, क्रोएशिया ने दर्ज की जीत

यूरो 2024 क्वालीफाइंग: स्पेन, पुर्तगाल, क्रोएशिया ने दर्ज की जीत

खेल
त्बिलिसी। कप्तान अल्वारो मोराटा की हैट्रिक की मदद से दो बार के चैंपियन स्पेन ने शुक्रवार रात यूरो 2024 क्वालीफाइंग ग्रुप ए मैच में जॉर्जिया पर 7-1 से बड़ी जीत हासिल की। स्पेन के लिए मोराटा (22वें, 40वें और 65वें मिनट), सोलोमन किविर्कवेलिया (27वें मिनट, आत्मघाती गोल), दानी ओल्मो (38वें मिनट), निको विलियम्स (68वें मिनट) और लैमिन यामल (74वें मिनट) ने गोल किये। जॉर्जिया के लिए 49वें मिनट में जियोर्गी चकवेताद्जे ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ, स्पेन अब ग्रुप ए में दो जीत और एक हार के साथ छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जॉर्जिया एक जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। ग्रुप ए के एक अन्य मैच में स्कॉटलैंड ने साइप्रस को 3-0 से हराया। स्कॉटलैंड के लिए स्कॉट मैकटोमिने (छठे मिनट), रयान पोर्टियस (16वें मिनट) और जॉन मैकगिन (30वें मिनट) ने गोल किए, जिससे वह पां...
हॉकी इंडिया ने स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने शुक्रवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम (24-member Indian men's hockey team) की घोषणा (announced) की जो 25 से 30 जुलाई तक टेरासा, स्पेन में आयोजित होने वाले 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन - अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (Spanish Hockey Federation - International Tournaments) में भाग लेगी। भारतीय टीम चार देशों के इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ खेलेगी, जो बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले भारतीय टीम की तैयारियों के लिये महत्वपूर्ण है, इस टूर्नामेंट के बाद हांग्जो एशियन गेम्स 2023 शुरू होगा। टीम का नेतृत्व शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तानी मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे। टीम चयन पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ''हमने सावधानीपूर्वक एक संतुलित ट...
Hockey World Cup 2023: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

Hockey World Cup 2023: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

खेल
राउरकेला। भारत (India) ने वर्ल्ड कप हॉकी (Hockey World Cup ) में शानदार तरीके से आगाज किया है। राउरकेला में स्पेन के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (FIH Hockey Men's World Cup 2023) के ग्रुप डी में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर, टीम का स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया। भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन्होंने मैच के शुरु में राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही और मैच पर उनका कंट्रोल बना रहा। उन्होंने...
फीफा वर्ल्ड कप : कोस्टारिका के खिलाफ स्पेन की एतिहासिक जीत

फीफा वर्ल्ड कप : कोस्टारिका के खिलाफ स्पेन की एतिहासिक जीत

खेल
दोहा। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वकप (football world cup) के चौथे दिन बुधवार को स्पेन (spain) ने कोस्टारिका (costarica) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। स्पेन एतिहासिक जीत (historic win) दर्ज कर अपने ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है। बुधवार को स्पेन ने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। स्पेन के लिए दानी ओल्मो ने 11वें मिनट पहला गोल किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला गोल किया। दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट, युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90 2वें) मिनट में गोल किया। यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 24 ज...

FIH हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 : स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ भारत ग्रुप डी में

खेल
बेंगलुरु। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 (FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023) के लिए निकाले गए ड्रा में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) को ग्रुप डी में इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales) और स्पेन (Spain) के साथ रखा गया है। यह टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर-राउरकेला में खेला जाएगा। ड्रॉ पर भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “एफआईएच हॉकी विश्व कप और ओलंपिक में पूल हमेशा मुश्किल होते हैं। यहां हर टीम जीतने के लिए आती है। हमने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी इंग्लैंड और वेल्स से खेला है। स्पेन का ग्रुप में होना पहले दौर के खेल को बहुत कठिन बना देगा। जैसा कि हम अभी फाइनल क्वालीफिकेशन सिस्टम में है, आपको क्रॉस-ओवर पूल पर भी नजर रखनी होगी और यह निश्चित रूप से कठिन होगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 में स्पेन स...