Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Sourav Ganguly

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर जुड़ेंगे सौरव गांगुली

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर जुड़ेंगे सौरव गांगुली

खेल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ रहे हैं। उन्हें दिल्ली ने डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार गांगुली,आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ-साथ दुबई और प्रिटोरिया कैपिटल्स के संचालन की भी देखरेख करेंगे। गांगुली आगामी सत्र के लिए डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले आईपीएल में गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पुणे वारियर्स के लिए खेल चुके हैं। लीग में उनकी आखिरी उपस्थिति 2012 में पुणे स्थित फ्रेंचाइजी के लिए आई थी। इसके अलावा गांगुली 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। (एजेंसी, हि.स.)...