Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Singrauli mayor

मप्रः आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मप्रः आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने गुरुवार को उनके आदेश जारी कर दिए हैं। अब रानी अग्रवाल अपनी टीम तैयार करेंगी, जो विधानसभा चुनाव में अपना कौशल दिखाएगी। इसके अलावा, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी को 29 जनवरी 2023 को भंग कर दिया था। इसके बाद से राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे थे। रानी अग्रवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनना पिछले दिनों भोपाल में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ही तय हो गया था। सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने नवंबर म...