Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: single day

योग दिवस पर एक ही दिन में बने कई विश्व रिकॉर्ड

योग दिवस पर एक ही दिन में बने कई विश्व रिकॉर्ड

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल योग का भारत में संस्कृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। यूं भी कह सकते हैं कि भारत में योग की शुरुआत भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ी है। भारत ने पूरी दुनिया को योग करना सिखाया है और भारत के कारण ही दुनिया के तमाम देश अब योग की महत्ता को समझने लगे हैं। करीब 5000 वर्ष पहले भारत से शुरू हुई योग की परंपरा शरीर और मन के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन को जोड़ती है। 'योग' शब्द संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ है 'जुड़ना' अथवा 'एकजुट होना', जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। भारत की प्राचीन परंपराओं में गहराई से निहित योग वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक मान्यता मिलने के बाद से पिछले 10 वर्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...