Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: sickle cell anemia

प्रधानमंत्री का संकल्प, सिकल सेल एनीमिया का होगा अंत

प्रधानमंत्री का संकल्प, सिकल सेल एनीमिया का होगा अंत

अवर्गीकृत
- मनसुख मांडविया भारत विविधताओं का देश है और विविधताओं में एकता हमारी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन विविधताओं को संजो रखने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र दिया है। हम एक ऐसे भारत की कल्पना को आगे बढ़ा रहे हैं, जहां पर एक-एक भारतीय के गुणवत्तायुक्त जीवन की चिंता की जाती है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक देश की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचा पाएं, इसके लिए भारत सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भारत में, लगभग 706 विभिन्न जनजातियां हैं, जो कुल जनसंख्या का 8.6% हैं। हमारी जनजातीय आबादी हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है-" भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समुदाय के बिना कभी भी पूरा नहीं होगा।" भारत सरकार जनजातीय नैतिक मूल्य प्रणालियों, परम्पराओं, सामाजिक-आर्थिक स्थितियों और जनजातीय ...