Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Shri Ganesh Utsav

श्रीगणेश उत्सव: गणेश भी पिता की भांति भोले रहे!

श्रीगणेश उत्सव: गणेश भी पिता की भांति भोले रहे!

अवर्गीकृत
- के. विक्रम राव गणेश कथा हम श्रमजीवी पत्रकारों के लिये रुचिकर है। सृष्टि के सर्वप्रथम लेखक और उप सम्पादक गणेश हैं। यूं तो देवर्षि नारद को प्रथम घुमन्तू संवाददाता और संजय को सर्वप्रथम टीवी एंकर कहा जा सकता है, मगर गणेश का रिपोर्ताज में अवदान अनूठा है। मध्य एशियाई इतिहासकार, गणितज्ञ, चिन्तक और लेखक अल बरूनी ने एक हजार वर्ष पूर्व लिखा था कि वेद व्यास ने ब्रह्मा से आग्रह किया था कि किसी को तलाशे जो उनसे महाभारत का इमला ले सके। ब्रह्मा ने हाथी मुख वाले गणेश को नियुक्त किया। वेद व्यास की शर्त यह थी कि गणेश लिखते वक्त रुकेंगे नहीं और वही लिखेंगे जो वे समझ पायेंगे। इससे गणेश सोचते हुए, समझते हुये लिखते रहे और व्यास भी बीच-बीच में विश्राम करते रहे। (एडवार्ड सी.सचान, अलबरूनीज इंडिया, मुद्रक एस. चान्द, दिल्ली, 1964, भाग एक, पृष्ट 134)। जब एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट (नाजी) पार्टी का निशान ...