Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: show

फतेहाबाद की बॉक्सर सुखरीत आबूधाबी में दिखाएंगी दमखम

फतेहाबाद की बॉक्सर सुखरीत आबूधाबी में दिखाएंगी दमखम

खेल
फतेहाबाद। द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब फतेहाबाद की महिला मुक्केबाज सुखरीत कौर 27 से 10 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी में आयोजित होने वाली सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मंगलवार को क्लब के कोच प्रदीप कुमार और प्रवीन कुमार ने बताया कि अपने देश में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुखरीत कौर का इंटरनेशनल सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए इंडिया की टीम में चयन हुआ है। गत दिवस सुखरीत दुबई के लिए रवाना हो गई हैं। वहां स्पेशल कोच की देखरेख में सुखरीत भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मुक्केबाजी का जौहर दिखाएगी। सुखरीत की इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के पदाधिकारियों में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने बताया कि अर्जुन अवॉर्डी ओलम्पियन जयभगवान व इंटरनेशनल कोच डाॅ. राजीव गोदारा के नेतृत्व में संचालित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब फतेह...
प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान देश ही नहीं, दुनिया को दिखाएगा एक नई दिशा: सिंधिया

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान देश ही नहीं, दुनिया को दिखाएगा एक नई दिशा: सिंधिया

देश, मध्य प्रदेश
- इंदौर में अपनी माताजी स्व. माधवी राजे सिंधिया की याद में त्रिवेणी का रोपण किया भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों से अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। बीते दो सदी में मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्‍यधिक दोहन किया। इससे प्रकृति को नुकसान हुआ। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से पूरी दुनिया चिंतित है। प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान देश ही नहीं, दुनिया को एक नई दिशा दिखाने वाला है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में आयोजित वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया। उन्होंने अपनी माताजी स्व. माधवी राजे सिंधिया की याद में त्रिवेणी वृक्षों (बड,...
हमारी सनातन संस्कृति दुनिया को दिखाएगी राह: मुख्यमंत्री शिवराज

हमारी सनातन संस्कृति दुनिया को दिखाएगी राह: मुख्यमंत्री शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण भक्ति और आराधना के स्वर भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण (lord shri krishna) ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत (India) आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार देर रात अपने निवास पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्रीकृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वीडी श...
जी-20 नेताओं को आकाश को छूते भारत को दिखायेंगे

जी-20 नेताओं को आकाश को छूते भारत को दिखायेंगे

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा आगामी 9-10 सितंबर को राजधानी में जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन उस समय आयोजित हो रहा है, जब भारत को अलग-अलग क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। बेशक, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग भारतीय अंतरिक्ष की दुनिया में एक गर्व का क्षण है। सैकड़ों वैज्ञानिकों की मेहनत का फल देश को अंततः मिल गया है। चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। चंद्रयान-3 की कामयाबी से सारा देश गर्व महसूस कर रहा है। इसी तरह से जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देशवासियों को गौरव के फिर से क्षण दिए। वे शायद पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनसे देश सिर्फ गोल्ड की ही उम्मीद करता है। वे सारे देश के नायक बन चुके हैं। शायद इसीलिए नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 88.17 मीटर तक जैवलिन फेंका। वे इस त...
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022: मप्र 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेलों में दिखाएगा जलवा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022: मप्र 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेलों में दिखाएगा जलवा

खेल, देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। भारत के दिल मध्यप्रदेश में आठ दिन बाद खेलों का महाकुंभ शुरू होने वाला है। मध्यप्रदेश की मेज़बानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में प्रदेश के 470 खिलाड़ी 27 विभिन्न खेलों में अपने हुनर का परिचय देंगे। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के आठ विभिन्न शहरों में हो रहा है। इसमें भोपाल में 9 खेल, इंदौर में 6, ग्वालियर में 4, उज्जैन और मंडला में 2, जबलपुर में 4 तथा बालाघाट एवं खरगोन में एक-एक खेल होंगे। नई दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन किया जा रहा है। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को बताया कि भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फ़रवरी तक पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7 से 11 फ़रवरी तक कुश्ती के मुक़ाबले होंगे, जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे। बॉक्सिंग के मुक़ाबले 5 दिन तक भोपाल में...
अवसादग्रस्त लोगों को दिखानी होगी सही राह

अवसादग्रस्त लोगों को दिखानी होगी सही राह

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल लोगों में अवसाद निरन्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते ऐसे कुछ व्यक्ति आत्महत्या जैसा हृदयविदारक कदम उठा बैठते हैं। जीवन से निराश होकर आत्महत्या की बढ़ती दुष्प्रवृत्ति गंभीर चिंता का सबब बन रही है। कोरोना काल में लोगों में हताशा और निराशा ज्यादा बढ़ी है, जिससे आत्महत्याओं का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है। खासकर युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति सरकार के साथ-साथ समाज को भी गंभीर चिंतन-मनन के लिए विवश करने हेतु पर्याप्त है। राजस्थान के कोटा में एक ही दिन एक कोचिंग संस्थान के तीन छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की घटना तो स्तब्ध करने वाली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों छात्र पढ़ाई के दबाव के कारण डिप्रेशन में थे और कुछ दिनों से कोचिंग कक्षाएं भी नहीं ले रहे थे। वैसे, कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि एक वर्ष के भीतर यहां करीब 20 छ...