Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Shivraj Singh

शिवराज सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, कहा- आज मैं बहुत भावुक हूं

शिवराज सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, कहा- आज मैं बहुत भावुक हूं

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने और केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वे पिछले साल मप्र में हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार देर शाम एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दिया है। मैं बुधनी से विधायक था। बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है। मेरी हर सांस में बसती है। मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया। उन्होंने आगे कहा कि इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं छह बार विधायक रहा। मैं पिछला विधानसभा चुनाव यहा...
आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करें वही सत्य: शिवराज सिंह

आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करें वही सत्य: शिवराज सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम को विदिशा जिले में भोपाल-सागर हाई-वे बायपास के समीप श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमदभागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो भी कार्य करें, वही सत्य है। विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। यहां भक्ति रस की गंगा बह रही है और चारों तरफ आनंद बरस रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री यहां श्रीमदभागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्गी सिद्धांतों ज्ञान, भक्ति और कर्म मार्ग पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जनता को ठीक दिशा दिखाना और सुखी बनाना ही ...
कांग्रेस के लिए ‘राहु’ बन गए हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

कांग्रेस के लिए ‘राहु’ बन गए हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

देश, मध्य प्रदेश
-पूरे देश में तो अमृतकाल चल रहा और कांग्रेस में राहुकाल: मुख्यमंत्री भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को न तो राजनीति की जानकारी है और न ही राष्ट्रनीति की। जहां पूरे देश में अमृतकाल चल रहा है तो वहीं कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार शाम को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल नेहरू गांधी परिवार से न होते तो कहां होते, यह सारा देश जानता है। यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी गांधी नेहरू परिवार के सबसे असफल सबसे कमजोर गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता है। उन्होंने...