Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: shiva statue

राजस्थानः नाथद्वारा में बनी दुनिया की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा, आज उद्घाटन

राजस्थानः नाथद्वारा में बनी दुनिया की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा, आज उद्घाटन

देश
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (tallest shiva statue in the world) का शनिवार को अनावरण किया जाएगा। राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद जिले के नाथद्वारा (Nathdwara) में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट (Height 369 feet) है। जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार शिव प्रतिमा को बनाने में छह साल का समय लगा है। इसे दुनिया का टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार नरेश कुमार कुमावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। प्रतिमा कंक्रीट से बनी है जिसके बाहर पंच धातु का लेप लगाया गया है। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में विराजमान हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दि...