Saturday, April 5"खबर जो असर करे"

Tag: Sheopur

मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में, मुरैना-श्योपुर में हुई बारिश

मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में, मुरैना-श्योपुर में हुई बारिश

देश, मध्य प्रदेश
- अगले दो दिनों तक अधिकतर शहरों में छाया रहेगा कोहरा भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में रहे। कई जिलों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया। मुरैना और श्योपुर में हल्की बारिश हुई है। छतरपुर का नौगांव प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण शुक्रवार-शनिवार को अधिकतर शहरों में कोहरा रहने की संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा नौगांव रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में दिन का तापमान 16 डिग...
MP: श्योपुर को नौ दिन बाद मिला नया कलेक्टर, लोकेश जांगिड़ हुए पदस्थ

MP: श्योपुर को नौ दिन बाद मिला नया कलेक्टर, लोकेश जांगिड़ हुए पदस्थ

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। राज्य सरकार (state government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी लोकेश जांगिड (Lokesh Jangid) को श्योपुर का कलेक्टर (Sheopur Collector) बनाया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात आदेश जारी किए हैं। जांगिड़ अभी पर्यावरण विभाग में उप सचिव पदस्थ हैं। नौ दिन बाद श्योपुर को नया कलेक्टर मिला है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार (Shivraj government) ने संजय कुमार को दतिया में पदस्थ रहते तीन वर्ष होने पर श्योपुर कलेक्टर बना दिया था। मोहन सरकार ने उन्हें गत 19 फरवरी को श्योपुर कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ कर दिया था। श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार के मंत्रालय में पदस्थ होने के बाद से अपर कलेक्टर श्योपुर मनोज कुमार रोहतगी कलेक्टर पद के अतिरिक्त प्रभार में थे। वहीं, एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने रघुराज एमआर को...
श्योपुर की धरती पर बरस रहा है विकास का रंग : शिवराज

श्योपुर की धरती पर बरस रहा है विकास का रंग : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- श्योपुर जैसे पिछड़े जिलों की प्रगति के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगीः मुख्यमंत्री - केन्द्रीय मंत्री तोमर और सिंधिया की उपस्थिति में हुआ एक हजार करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि श्योपुर बदल रहा है, यहाँ विकास की गंगा (gang of development) बह रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विकास और जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं। हमारी सरकार गरीब-कल्याण और विकास को समर्पित है। रंगपंचमी पर श्योपुर की धरती (land of sheopur) पर विकास का रंग बरस रहा है। चीतों के आगमन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रॉडगेज रेल के बाद श्योपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात विकास का नया इतिहास रच रही है। श्योपुर जैसे पिछड़े जिलों की प्रगति के लिए राशि की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को...
श्योपुरः उफनता नाला पार करते समय यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल

श्योपुरः उफनता नाला पार करते समय यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल

देश, मध्य प्रदेश
श्योपुर। जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र (Vijaypur police station area) के ऊंपचा गांव (Unpacha village) के पास शनिवार शाम को उफनते नाले (overflowing drains) को पार कर रही बस अनियंत्रित होकर पलट (Bus full of passengers toppels over) गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जान बचाने के लिए लोग बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, वहीं कुछ के बहने की आशंका जताई गई है। बताया गया है कि पुल पर करीब 2 फीट पानी बह रहा था, जिस पर से चालक ने बस को निकलने का प्रयास किया, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोकलेन बुलाकर बस को सीधा कराया। साथ ही घायल यात्रियों को विजयपुर के अस्पताल भेजा। बस...